प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सूची 2026 – PM Awas Gramin List

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सूची 2026 – PM Awas Gramin List 

इस योजना के बारे में ....
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण इलाके के गरीब, बेघर और कच्चे गर में रहने वाले परिवारों को पक्का मकान फ्री में देना है। इस योजना में पात्र लाभार्थियों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे स्वयं का सुरक्षित घर बना सकें। ओर पूरे परिवार की आर्थिक मदद हो सके 
PM Awas Gramin 2026 किस किसको मिलेगा |

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को दिया जाता है जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरा करते हैं।
आपके पास पक्का मकान नहीं है या आप कच्चे मकान में रहते हैं।
1.आप गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं।
2. आपका नाम SECC डेटा और ग्राम पंचायत जांच में शामिल है। 
3 पक्का मकान, चारपहिया वाहन या सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
4.महिलाएं और दिव्यांग व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 कैसे देखें?
इस लिस्ट में अपना नाम हे या नहीं सचिव साहब ने आपका फॉर्म भरा या नहीं ये आप आसानी से देख सकते हे। कुछ स्टेप बता रहा हु केवल उसको फॉलो करना हे 
Step 1
 सबसे पहले ये वेबसाइट खोल देनी है
 https://pmayg.nic.in/


Step 2
मेन्यू में “Awaassoft” पर क्लिक करें।
फिर “Report” पर जाएं और “Beneficiary Details for PMAY-G” विकल्प चुनें।
स्टेप 3
इसके बाद अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करें।
स्टेप 4
अब “PM Awas Yojana List 2026” खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।

यदि आपका नाम सूची में है, तो इसका मतलब है कि आप योजना के लाभार्थी हैं।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2026 ग्रामीण भारत में लाखों गरीब परिवारों को स पक्का आवास देने का एक बड़ा प्रयास है। इस योजना की सूची (PM Awas Gramin List 2026) में शामिल होना अपने घर के सपने को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आपको बस इस लाभार्थी सूची को ध्यान से चेक करना, आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखना और योजना की प्रक्रिया को समझना चाहिए।

कुछ महत्वपूर्ण सवाल
1.PM Awas Gramin योजना में कितनी राशि मिलती है?
उत्तर:
इस योजना के तहत:
मैदानी क्षेत्रों में ₹1,20,000
पहाड़ी/दुर्गम क्षेत्रों में ₹1,30,000
की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो किस्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में आती है।
2: अगर PM Awas Gramin List 2026 में नाम नहीं आए तो क्या करें?
उत्तर:
यदि आपका नाम सूची में नहीं है, तो आप अपनी ग्राम पंचायत, ब्लॉक कार्यालय या आवास मित्र से संपर्क कर सकते हैं और अगले सर्वे में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ